औली में आयोजित स्कीइंग कोर्स में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
ज्योतिर्मठ। बर्फबारी के बाद गढ़वाल मंडल विकास निगम ने औली में स्कीइंग का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। स्कीइंग के गुर सीखने के लिए युवा औली पहुंचने लगे हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्कीइंग कोच किशोर डिमरी व विजय रतूड़ी का कहना है निगम की ओर से स्कीइंग का तीन दिवसीय व सात दिवसीय कोर्स शुरू कर दिया गया है। कोर्स करने के लिए लगातार बुकिंग आ रही हैं। संवाद