फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देखरेख के अभाव में टूटने लगे ग्लास हाउस

Tue, 10 Jun 2025 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। पर्यटक स्थल औली में बनाए गए ग्लास हाउस अब देखरेख के अभाव में टूटने लगे हैं। लोगों ने इन्हें ठीक करने की मांग उठाई।
औली में सेफ विंटर गेम्स के दौरान आठ ग्लास हाउस का निर्माण किया गया था। यह ग्लास हाउस उन जगहों पर बनाए गए हैं जहां से हिमालय का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। साथ ही बारिश और बर्फबारी से बचने या बर्फबारी का आनंद लेने के लिए भी पर्यटक यहां जा सकते थे। मगर देखरेख के अभाव में कई ग्लास हाउस टूटने लगे हैं। इसके अंदर लगी लकड़ियां खराब हो चुकी हैं और बाहर से लगी रेलिंग भी टूटने लगी है। स्थानीय होटल व्यवसायी अजय भट्ट का कहना है कि जब यह ग्लास हाउस बने थे तो यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र थे। मगर अब यहां गंदगी फैली रहती है। इन्हें ठीक किया जाना चाहिए। वहीं जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि पर्यटन विभाग को ग्लास हाउस को ठीक करने के लिए इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यह उपयोग में लाए जा सकें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें