फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीके में सूरज सिंह रहे अव्वल

Fri, 07 Oct 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज थराली की ओर से वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। राजकीय आदर्श इंटर कालेज थराली ने जनजागरण रैली निकाली और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन


 वन क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में वन कर्मियों ने ग्वालदम तिराहे से मुख्य बाजार तक एक विशाल रैली निकाली। रैली में राजकीय इंटर कालेज थराली के छात्र-छात्राओं एवं वन कर्मियों ने वन्य जीवों को बचाने के लिए नारों, पोस्टरों व बैनरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन की अपील की।

इस दौरान आयोजित छात्र-छात्राओं की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में छात्र सूरज सिंह प्रथम और अभिषेक पुरोहित द्वितीय रहे। वन क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट और प्रधानाचार्य लालमणि आजाद ने छात्रों को वन्य जीव सुरक्षा संरक्षण के महत्व तथा इसके द्वारा पारिस्थितकीय संतुलन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर एचसी पंत, एलपी थपलियाल, एमएस फस्वार्ण, डीसी परिहार, रेखा थपलियाल, सीबी देवराड़ी, हेमा पंवार, जितेंद्र बिष्ट, जानकी जोशी, वनकर्मी सोबन सिंह, भुवन गुर्साइं, सोनी बिष्ट आदि मौजूद थे। संचालन मनोज कुमार बिजल्वाण तथा खीमान्न्द खंडूड़ी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें