फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: खेलों की तकनीकी सीख रहीं बालिकाएं

Wed, 01 Oct 2025 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर खेल मैदान में चल रहा जूनियर बालिकाओं का खेल प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खेल विभाग की ओर से जिले की 75 बालिकाओं को खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें उन्हें खेलों के तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला योजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 सितंबर से शुरू हुआ और छह अक्तूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण में वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी व एथलेटिक्स आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जिले के रामाउप्रावि हरमनी से नौ, सारकोट आदर्श ग्राम पंचायत (गैरसैंण) से 10, राउमावि दूर्मी से 11, कुजासू पोखरी से छह, जीआईसी छिनका से पांच, डुग्री मैकोट से चार, बैरांगना से छह, कांडई, सितेल, बूरा, गाड़ी, लांखी, सरपाणी से दो-दो, पैतोली से सात और जीआईसी गडोरा से चार बालिकाएं शामिल हैं। बालिकाओं की एथलेटिक्स खेल में राहुल राणा, वॉलीबाल में मनीषा लोहानी एवं कबड्डी/खो-खो में शिवानी रावत की ओर से विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन प्रबंधन विभाग के मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र गुसाईं और दिनेश प्रसाद मिश्रा ने आपदा से बचाव की जानकारी दी। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों के रहने, खाने और आने जाने के किराये की व्यवस्था खेल विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें