फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिनों से अस्वस्थ युवती निकली कोरोना पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 3 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 2 कर्णप्रयाग और एक चमोली से है। चमोली बाजार क्षेत्र में बिना ट्रैवल हिस्ट्री के एक युवती के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर तहसील प्रशासन ने बाजार बंद करवा दिया। दो मकानों को कंटेनमेंट जोन बनाकर 20 लोगों को वहीं क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन

संक्रमित युवती कई दिनों से अस्वस्थ थी और मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेकर खा रही थी। शुक्रवार को युवती के परिजन उसे स्वास्थ्य जांच के लिए जिला अस्पताल लाए थे। यहां उसका कोरोना सैंपल लिया जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। इस पर तहसील प्रशासन ने दोपहर में ही चमोली बाजार बंद करवा दिया और युवती के मकान के साथ ही समीप ही दूसरे मकान को कंटेंटमेन जोन बना दिया। यहां 20 लोगों को क्वारंटीन में रखा है। एसडीएम बुसरा अंसारी ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव युवती की कोई ट्रेवलिंग हिस्ट्री नहीं है। किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से वह संक्रमित हुई है। क्वारंटीन 20 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 118 हो गई है और अब एक्टिव केस 30 हैं, जिसमें 13 आर्मी एवं आईटीबीपी के जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें