फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी हरगढ़ के भवन निर्माण के लिए शिक्षा मंत्री से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी हरगढ़ के मुख्य भवन निर्माण की मांग को लेकर पीटीए अध्यक्ष अमर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से विधानसभा परिसर में भेंट की। उन्होंने शिक्षा मंत्री से कहा कि हरगढ़ इंटर कॉलेज में बीना, धारापानी, लखेड़ी, बदियासेम, हरगड़ गांवों के 200 छात्र पढ़ते हैं। हरगढ़ में यह विद्यालय 1985 से जूनियर स्तर, 2005 से हाईस्कूल और 2011 से इंटर स्तर पर संचालित हो रहा है, लेकिन वहां कक्षा कक्षों की कमी है। जबकि इंटर स्तर के भवन को बनाने के लिए पांच नाली भूमि भी उपलब्ध है। यहां पर इंटर कॉलेज जूनियर के जीर्णशीर्ण भवन पर संचालित हो रहा है। शिक्षा मंत्री ने शीघ्र विद्यालय भवन के लिए विधिवत स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महावीर रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें