फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज गोदली को मिला तरुश्री सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज गोदली को पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर राज्यस्तरीय तरुश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से यह पुरस्कार दिया गया है। विद्यालय परिवार को पुरस्कार के तौर पर प्रशस्तिपत्र और एक लाख रुपये की धनराशि दी गई है।
विज्ञापन

जीआईसी गोदली के पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धन सिंह घरिया दस सालों से विद्यालय में पढ़ाई के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन की अलख जगाए हुए हैं। उन्होंने विद्यालय के समीप ही एक मिश्रित वन तैयार किया है। जहां विभिन्न प्रजाति के करीब दो हजार पौधों का रोपण किया गया है। विद्यालय में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसे देखते हुए शिक्षा निदेशालय की ओर से इस वर्ष के तरुश्री पुरस्कार के लिए जीआईसी गोदली को चयनित किया गया। प्रधानाचार्य वीएस प्रजापति और शिक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए जागरूकता और पौधरोपण कार्यक्रम जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें