देवाल। राजकीय इंटर कॉलेज देवाल के हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत रहा। इंटर में 94 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 71 छात्र-छात्राएं पास हुए। वहीं हाईस्कूल में 52 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें 39 पास हुए। इंटर में हिमांशु भंडारी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम व निर्मला ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में मयंक मिश्रा ने 87 प्रतिशत अंक पाकर पहला व आयुष परिहार ने 83.6 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद