पोखरी (चमोली)। जीआईसी पोखरी में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा प्रोजेक्ट 2026 के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के लोकनृत्य में जीआईसी आली प्रथम, जीजीआईसी पोखरी द्वितीय, राउप्रावि सौड़ामंगरा तृतीय रहा। रोल प्ले में राउमावि क्वींठी प्रथम, जीआईसी रडुवा द्वितीय व जीआईसी पोखरी तृतीय रहा। पोस्टर में राउप्रावि सौड़ामंगरा प्रथम, राइंका पोखरी द्वितीय व राइंका रडुवा तृतीय रहा। समूह चर्चा में राइंका पोखरी, राउमावि क्वींठी और राइंका पोखरी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहा। संवाद