कर्णप्रयाग/आदिबदरी। रविवार को कर्णप्रयाग व आदिबदरी क्षेत्र में क्षेत्र में घी संक्राति का त्योहार धूमधाम से मनाया। लोगों पकवान बनाकर देवी देवताओं को भोग लगाकर पूजा पाठ किया। कटोरों में घी भरकर पहले अपने इष्ट को चढ़ाना फिर पकवानों में घी खाना शुभ माना जाता है। लंगासू, सिमली, गौचर, नौना, पयां, बनाणी, सेनू, जाख, नौटी, भलसों, नगली, ढ़मकर, पज्याणां, जुलगढ, प्यूंरा, लंगटाईं, मालसी, सिलपाटा, रंडोली, छिमटा गांवों में त्योहार धूमधाम से मनाया गया।