फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों से बंद पड़ी घाट-कुरुड़ सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट-कुरुड़-रामणी सड़क कुरुड़ गांव के समीप पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण दो दिनों से बंद पड़ी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बोल्डर को तोड़ने के लिए एकमात्र जेसीबी लगाई गई है, जिससे सड़क के जल्द खुलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को कुरुड़ गांव के समीप भूस्खलन क्षेत्र में एक बोल्डर पहाड़ी से खिसककर सड़क पर आ गिरा, जिससे सड़क बंद हो गई। सड़क बंद होने से लुंतरा, चरबंग, ल्वाणी, सुंग, घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीणों को करीब आधा किमी तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। रामणी गांव के प्रधान सूरज पंवार ने बोल्डर तोड़ने के लिए दो जेसीबी लगाने की मांग उठाई। इधर, लोक निर्माण विभाग के ईई धन सिंह रावत ने बताया कि बोल्डर का अधिकांश हिस्सा तोड़ दिया गया है। मंगलवार तक सड़क सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें