घाट में आंदोलनकारियों ने फूंका उत्तराखंड पुलिस का पुतला।
- फोटो : GOPESHWAR
नंदप्रयाग-घाट सड़क को डेढ़ लेन करने की मांग को लेकर धरना दे रहे स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस जांच के नाम पर लाठीचार्ज में घायल हुई महिला और पुरुषों का उत्पीड़न कर रही है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि पुलिस सोशल मीडिया पर टूलकिट के जरिए उन्हें बदनाम कर रही है।
वहीं आंदोलन के 91वें दिन भी धरना जारी रहा। भूख हड़ताल पर बैठे सुनील कुमार की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके स्थान पर राम सिंह रावत भूखहड़ताल पर बैठे। राजेंद्र सिंह कठैत, मोहन दानू, कृष्णा मैंदोली भूखहड़ताल पर डटे हुए हैं। प्रधान संघ के अध्यक्ष लखपत सिंह रावत और व्यापार संघ के अध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि महिलाओं पर लाठीचार्ज के बावजूद उनका हौसला कम नहीं हुआ है। संवाद