देवप्रयाग। देवप्रयाग और हिंडोलाखाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अप्रैल माह से शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा का मरीजों को लाभ मिल रहा है। अब गर्भवती और मरीजों को जांच के लिए ऋषिकेश या श्रीनगर नहीं जाना पड़ रहा है। हालांकि जब से दोनों अस्पतालों में यह सेवा शुरू हुई है तब से महीने में दो-दो दिन अल्ट्रासाउंड हो पाते हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. कोमल ने बताया कि देवप्रयाग क्षेत्र में अप्रैल से मई माह के बीच कुल 88 व्यक्तियों का अल्ट्रासाउंड किया गया जिनमें 49 गर्भवती के अतिरिक्त 39 मरीज शामिल रहे। जबकि इसी सप्ताह सीएचसी हिंडोलाखाल में आयोजित ओपीडी के दौरान डॉ. रचित गर्ग ने कुल 49 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया। संवाद