फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के निरीक्षण के लिए गया दल आधे रास्ते से लौटा

विज्ञापन
बर्फ विहीन हेमकुंड साहिब का मुख्य यात्रा पड़ाव घांघरिया। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले यात्रियों को इस साल आस्था पथ पर शायद ही बर्फ देखने को मिलेगी। पिछले साल जहां आस्था पथ पर भारी बर्फ के साथ विशालकाय हिमखंड आए हुए थे वहीं इस साल बहुत कम बर्फ है। हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने गया दल मौसम खराब होने के कारण आधे रास्ते से ही लौट आया है। दल ने बताया कि मार्ग पर बहुत कम बर्फ है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने गया था। सेवा सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते हम हेमकुंड साहिब तक नहीं पहुंच पाए। इस साल आस्था पथ पर काफी कम बर्फ है। पिछले साल आस्था पथ पर 150 से 200 फीट लंबे हिमखंड पसरे हुए थे, लेकिन इस साल ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है, जिससे यात्रा मार्ग खोलने में दिक्कत नहीं होगी। हालांकि हेमकुंड साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं को बर्फ भी कम ही देखने को मिलेगी। हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जमी है जबकि बीते साल करीब 20 फीट बर्फ जमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें