दुर्मी में एडवेंचर कैंप का निरीक्षण करती जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया।
- फोटो : GOPESHWAR
फूलों की घाटी के निरीक्षण के लिए गया गश्ती दल बीच रास्ते से ही लौट आया है। घाटी में बर्फबारी से रास्ते टूटे होने के कारण दल वहां तक नहीं पहुंच सका। ऐसे में दल को बामणधौड, घांघरिया का निरीक्षण कर ही लौटना पड़ा।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सर्दी के दौरान वन तस्करों का खतरा बढ़ जाता है। 14 दिसंबर को वन विभाग की टीम को क्षेत्र में भेजा गया था। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि चार दिन के निरीक्षण के बाद टीम लौट आई है। बर्फ अधिक होने के कारण टीम ज्यादा आगे नहीं जा पाई और बामणधौड, घांघरिया का निरीक्षण करके ही लौट आई। टीम में अनूप कुमार, जय प्रकाश, मनमोहन भंडारी, गजे सिंह और राजेंद्र राणा शामिल थे। संवाद