फोटो
गोपेश्वर। नई शिक्षा नीति-2020 की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के सभागार में कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य अजय घिल्डियाल ने नई शिक्षा नीति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के सफल सभी केंद्रीय विद्यालय छात्रों की रचनात्मक क्षमताओं को सामने लाने, सोच व वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। पीस पब्लिक स्कूल की उपप्रधानाचार्य शशि देवली ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को भारतीय संस्कृति, बोली-भाषा और रीति-रिवाज से भी रूबरू कराया जा रहा है। इस मौके पर एसजीआरआर के शिक्षक विजय प्रकाश ने भी विचार रखे। संचालन शिक्षक घनश्याम ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। संवाद