कर्णप्रयाग/गौचर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका कर्णप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान ईओ गुरदीप आर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री सुनिधि योजना के तहत आवंटित एक प्रतिशत ब्याज पर दिया जाने वाला ऋण फड़, फेरी और छोटे व्यापारियों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो रहा है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, कंचन सिमल्टी, प्रियंका नौटियाल, बीपी ध्यानी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर गौचर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार की सुकन्या, उज्जवला, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति, आयुष्मान समेत कई योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान आधार कार्ड शिविर भी लगाया गया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद डिमरी, ईओ ज्योति प्रसाद उनियाल, अवर अभियंता राजीव चौहान, नवीन टाकुली आदि मौजूद रहे।