फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कैदी ने बच्चे को दिया जन्म

Wed, 04 May 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरसाड़ी जेल में विचाराधीन महिला कैदी के सकुशल बच्चे को जन्म देने पर जेल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। बीती दो मई को सुबह पांच बजे महिला कैदी विद्या देवी पत्नी राम कृपाल के पेट में अचानक दर्द उठा। जेल प्रशासन ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दो मई की देर रात 11 बजे विद्या ने एक बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा के स्वस्थ होने पर चिकित्सा अधीक्षक ने उसे डिस्चार्ज कर जेल प्रशासन के सुपुर्द कर दिया। जेल प्रशासन जच्चा-बच्चा को पुरसाड़ी जेल में ले आया।

बता दें कि रुद्रप्रयाग में जालसाजी के एक मामले में मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी राम कृपाल और उसकी पत्नी विद्या देवी को विगत चार फरवरी को न्यायालय ने सजा सुनाई थी। तब से दंपति जेल में सजा काट रहे हैं। जेलर कर्मवीर सिंह का कहना है कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डाक्टरों के निर्देशानुसार उनकी देखभाल की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें