आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र और ग्राम पंचायत फाली के युवाओं की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया। घाट-फाली में हुई दौड़ में बालक वर्ग में ग्राम पंचायत चाका के गौरव ने प्रथम, लांखी गांव के यशवंत सिंह ने द्वितीय व फाली गांव के विजेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में अंजलि ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों बालिकाएं फाली गांव की हैं। नेहरू युवा केंद्र चमोली के स्वयंसेवक कमल सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नंदन सिंह, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह, युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रदीप सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।