तहसील गैरसैंण के गांवली, कोठार, डुंग्री, ढांगा, पज्याणा, मठकोट, कुलागाड़, अंद्रपा, बुखाली, कुंजापानी आदि गांवों के ग्रामीणों को लंबे समय बाद शुक्रवार को रसोई गैस सिलिंडर मिला। करीब 200 से अधिक ग्रामीणों को सिलिंडर मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। सिलिंडर लेते समय लोगों ने सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा। एचपी गैस एजेंसी के प्रबंधक एचएस रावत ने कहा कि ग्रामीणों को समय पर गैस की आपूर्ति की जाएगी। डुंग्री गांव के घनश्याम सिरस्वाल, मोहन सिरस्वाल ने कहा कि लॉकडाउन में वाहन न मिलने से गैस नहीं भरवा पा रहे थे। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जल्दी सभी गांवों तक गैस भेजने की व्यवस्था होगी।