ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले नृसिंह मंदिर में गरुड़ छाड़ मेले का आयोजन किया जाता है। इस साल यह मेला एक मई को होगा। मेले का आयोजन देवपुजाई समिति की ओर से किया जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु अपने वाहन गरुड़ में सवार होकर बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होते हैं। मेले को देखने के लिए अधिक संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। देवपुजाई समिति के अध्यक्ष अनिल नंबूरी ने बताया कि गरुड़ छाड़ मेले को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। संवाद