फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण में दस दिन से नहीं उठा कूड़ा

Sat, 23 Jul 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत में कूड़ा निस्तारण का मामला नहीं सुलझने से दस दिनों से बाजार का कूड़ा नहीं उठ पाया है। स्थिति यह है कि बाजार में लगे कूड़े के ढेर अब बीमारी को न्योता दे रहा है। बारिश बंद होते ही कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैलने लगी है। हालांकि पंचायत प्रशासन अब सोमवार को हल निकलने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


चार साल पहले गठित नगर पंचायत गैरसैंण में कूड़ा निस्तारण प्रशासन की गलफांस बना हुआ है। पंचायत बाजार का कूड़ा उठाकर सलियाणा गांव के नजदीक निस्तारित करता था, लेकिन सलियाणा की महिला मंगल दल की ओर से विरोध किए जाने के बाद बाजार का कूड़ा जहां का तहां डंप है।

पंचायत प्रशासन की मानें तो केवल बाजार में ही सफाई की जाती है, जिससे चार-पांच क्विंटल कूड़ा प्रतिदिन एकत्र होता है। ऐसे में बाजार में 40 से 50 क्विंटल कूड़ा डंप है। जो एक दो दिनों में नहीं उठाया गया, तो दिक्कत हो सकती है। पंचायत के प्रभारी ईओ एलएम मिश्र ने बताया कि सलियाणा के अलावा कूड़ा निस्तारित करने की जगह नहीं है।
विज्ञापन


यहां के लिए पंचायत ने कूड़ा डंपिंग का निर्माण करने के लिए करीब 25 लाख का इस्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है, लेकिन ग्रामीणों के विवाद के चलते अब दिक्कत हो गई है। हालांकि तहसील प्रशासन की पहल पर मामले में सोमवार को ग्रामीणों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक में विवाद के सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें