पहाड़ की बोली भाषा और सांस्कृतिक विरासत पर निर्मित गढ़वाली गीतों की एलबम ‘होंसिया बांद’ का विमोचन हुआ। गायिका उषा स्नेही की इस एलबम को खूब पसंद किया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान महावीर सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह, सुखवीर रौतेला, इंद्रेश मैखुरी, शिवलाल, संध्या देवराड़ी, मीना सती, गिरीश भारती और मनीष आदि मौजूद थे।