गढ़वाल आयुक्त की ओर से बचाव कर्मियों को संवेदनशील स्थलों पर उतरने का जोखिम न लेने के बयान की भाकपा माले ने निंदा की। माले के पदाधिकारियों का कहना है कि मंडलायुक्त का यह बयान बचाव अभियान को लेकर प्रशासनिक तंत्र की गंभीरता को दर्शाता है।
भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य अतुल सती और गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी का कहना है कि बचाव कर्मियों की सुरक्षा भी होनी चाहिए, लेकिन मलबे में दबे लोगों को न तलाशने के लिए कर्मियों की सुरक्षा की आड़ लेना गलत है। उन्होंने बचाव कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए लापता व्यक्ति की तलाश करने की मांग की। ब्यूरो