निलाड़ी गांव में आयोजित खैरालिंग महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गैराबारम विजयी रहा।
फाइनल मैच का शुभारंभ जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने किया। निलाड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 15 ओवरों 84 रन बनाए, जिसके जवाब में गैरबारम ने मात्र नौ ओवरों में छह विकेट पर लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सोनू ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक 670 रन बनाए और पंद्रह विकेट लिए। स्कोरर रविंद्र कार्की और विनोद बिष्ट रहे। देवेंद्र रावत, चंद्र सिंह, मनोज भंडारी ने विजेता टीम गैराबारम को 21 हजार और निलाड़ी को 11 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया। मैन ऑफ द सिरीज सोनू बिष्ट को ट्रॉफी व इक्कीस सौ रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। मौके पर कमेटी अध्यक्ष योगी खत्री, जितेंद्र सिंह, भरत सिंह, बीरादेवी, कमला देवी, योगी नेगी, कुंदन सिंह, महेंद्र सिंह,सुरेंद्र सिंह, घीरेंद्र बिष्ट, सुजान सिंह, योगेंद्र रावत, देवेश लाल, दर्शन भंडारी थे।