फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 15 दिनों से फैला कूड़ा नदी में जा रहा, विरोध में प्रदर्शन

Mon, 18 Aug 2025 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवतोली में लगा कूड़े का ढेर, दुर्गंध से लोग परेशान
कहा-कूड़े का स्थायी समाधान नहीं किया जाता तो उग्र करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू के अंतर्गत देवतोली क्षेत्र में कूड़े की समस्या हल नहीं हो पा रही है। महाविद्यालय के मुख्य गेट के पास सड़क किनारे पिछले 15 दिनों से कूड़ा फैला हुआ है जो नाली के पानी के साथ सीधे अलकनंदा नदी में जा रहा है। साथ ही वाहनों के टायरों से कूड़ा सड़क पर फैलने और दुर्गंध आने से लोग परेशान हैं। कूड़ा निस्तारण नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने कूड़े के ढेर के सामने ही सांकेतिक प्रदर्शन किया। कहा यदि जल्द कूड़े का स्थायी समाधान नहीं किया जाता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
कर्णप्रयाग नगर पालिका से देवतोली क्षेत्र पालिका से लगभग एक साल पहले अलग हो गया। यहां बड़ी आबादी सहित पीजी काॅलेज, सिंचाई विभाग, पीएमजीएसवाई के दो डिवीजन, वन विभाग आदि सरकारी महकमे भी हैं। कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था न होने से देवतोली में कूड़े का ढेर लगा है। लोग घरों का कूड़ा महाविद्यालय के मुख्य गेट के समीप ही डाल रहे हैं जो दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। अब दुर्गंध के कारण लोगों को चलना भी मुश्किल हो गया है। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि कूड़े का स्थायी समाधान करने के साथ ही यहां एक कूड़ेदान भी लगाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में सूरज कुमार, अनुज सेमवाल, अरुण सेमवाल, अंजू सती, चिंतामणि सेमवाल, जीवन पुरोहित, हर्षपति सेमवाल, छात्र नेता आशीष बुटोला, प्रथम सेमवाल आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान काजल ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से मिलकर कूड़े की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
ग्रामीणों के साथ बैठक कर स्थायी समाधान निकाला जाएगा। साथ ही कूड़ा उठाने के लिए मोबाइल वाहन को बताया गया है। जल्द कूड़े को उठा दिया जाएगा। - राजेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी पोखरी।
विज्ञापन

इंसेट
डीएम से करेंगे वार्ता
नवर्निवाचित जिलापंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने ग्रामीणों के प्रदर्शन को समर्थन दिया। कहा कि कूड़े का ढेर स्वच्छ भारत अभियान पर पलीता लगा रहा है। साथ ही कई बीमारियों को न्योता दे रहा है। कूड़े की समस्या को लेकर वे जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें