फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पोखरी में टीएचडीसी का सामान चुराने वालों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया

Wed, 07 Jan 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी पहले ही हो चुका गिरफ्तार, एक बिजनौर जेल में बंद, दो अभी फरार
विज्ञापन

अवैध तरीके से कमाई संपत्ति की भी पुलिस कर रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पोखरी क्षेत्र में टीएचडीसी की सामग्री चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों पर पुलिस ने अब गैंगस्टर एक्ट लगाया है। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक आरोपी बिजनौर जेल में बंद है। दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
बीते आठ और नौ दिसंबर को पोखरी क्षेत्र में टीएचडीसी के उपकरण, बिजली के तार व एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने चोरी के आरोप में 12 दिसंबर को सलीम निवासी अकबराबाद जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि चोरी में गिरोह के अन्य सदस्य शहजाद, नदीम और दानिश सभी निवासी बिजनौर भी शामिल थे। जांच में पता चला कि शहजाद पर उत्तराखंड व यूपी में 16 मुकदमें दर्ज हैं। नदीम पर पांच, सलीम और दानिश पर तीन-तीन मुकदमें दर्ज हैं। शहजाद को यूपी पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। वह बिजनौर जेल में बंद है जबकि सलीम चमोली की पुरसाड़ी जेल में बंद है। अन्य दो फरार चल रहे हैं। आरोपी संगठित गिरोह के जरिये योजनाबद्ध तरीके से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इसे देखते हुए चमोली पुलिस ने उनका गैंगचार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदन प्राप्त किया। अनुमोदन के बाद इस गिरोह और गिरोह के सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट भी लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
चोरी में शामिल आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया है। उनके अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति की भी जांच की जा रही है। जांच में चिह्नित की जाने वाली अवैध संपत्तियों को नियमानुसार जब्त व कुर्क करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - सुरजीत सिंह पंवार, एसपी चमोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें