गोपेश्वर में गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली निकालते पीजी कालेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राएं
- फोटो : GOPESHWAR
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के तहत गोपेश्वर बाजार में स्वच्छता रैली निकाली। गंगा स्वच्छता को लेकर हाथों में विभिन्न स्लोगन की तख्ती लेकर छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इससे पूर्व कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डा. एमके उनियाल ने छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम संयोजक डा. भालचंद नेगी ने बताया कि नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के तहत 25 मार्च तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान डा. पूजा राठौर, डा. जगमोहन नेगी, डा. पीएल शाह, डा. भावना मेहरा, डा. मनोज बिष्ट, डा. गिरजा रतूड़ी, डा. डीएस नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद