फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गणेश गोदियाल ने बीकेटीसी कर्मियों के आंदोलन को दिया समर्थन

Thu, 22 Oct 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। नियमितीकरण की मांग को लेकर 10 दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। मंदिर परिसर के सामने क्रमिक अनशन कर रहे कर्मचारियों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने समर्थन दिया। गणेश गोदियाल ने कर्मचारियों के साथ धरना भी दिया। उन्होंने बीकेटीसी कर्मचारियों से कहा कि वे मंदिर समिति के पूर्व में पारित प्रस्तावों और नियमों के आधार पर अपनी मांग सरकार के सामने रखें। उन्होंने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा की थी। उन्हें उनकी घोषणा याद दिलाई जाएगी। बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारी दस दिन से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें