फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उत्तरी झूमाखेत की खुली बैठक में उठे बुनियादी मुद्दे

Fri, 26 Dec 2025 03:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। विकासखंड के ग्राम पंचायत उत्तरी झूमाखेत में प्रधान दीपक सिंह की अध्यक्षता में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। इसमें प्रमुख रूप से एएनएम सेंटर की स्थापना, श्मशान घाट तक मार्ग निर्माण, खेल मैदान और आदर्श पंचायत घर की मांग उठाई गई। साथ ही मनरेगा में ऑनलाइन उपस्थिति के लिए नेटवर्क समस्या और जंगली जानवरों से सुरक्षा का मुद्दा भी छाया रहा। ग्राम विकास अधिकारी संजय सिंह नेगी व अन्य विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। प्रधान दीपक सिंह ने भरोसा दिलाया कि सभी प्रस्तावों को शीघ्र क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। मौके पर क्षपं सदस्य देवेंद्र रावत, पान सिंह,रुद्री दत्त, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर रोहिड़ा में आयोजित खुली बैठक में अपात्र लोगों से बीपीएल कार्ड जमा करने की अपील की गई। प्रधान आशा देवी की अध्यक्षता वन पंचायत सरपंच बलवंत राणा ने लंबित विकास कार्यों को शीघ्र शुरू करने की मांग की। इस अवसर पर जिपंस सुरेश बिष्ट, क्षेपंस कलावती पालीवाल, त्रिलोक सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें