गोपेश्वर। जिला अस्पताल में विश्व फार्मेसी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। फार्मेसी अधिकारियों ने फार्मेसी कार्यों को विकसित करने का संकल्प लिया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी बांटे गए। कार्यक्रम में पूरे जिले से फार्मेसी अधिकारी प्रतिभाग करने पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजकेश पांडे, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक, सेंट्रल बैंक के मैनेजर अभिषेक श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपरवाण, फार्मेसी अधिकारी आरसी नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद