फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जंगल में लगाए गए फलदार पौधे

Thu, 07 May 2026 11:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। वन्यजीवों को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोकने के लिए वन विभाग की ओर से नई पहल आरंभ की गई है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ने नगर से एक किमी दूर जंगल में फलदार पौधे लगाए हैं ताकि जंगली जानवरों को जंगल में ही भोजन मिले सके। नगर में जंगली जानवर अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों में आते रहते हैं। वन विभाग का मानना है कि यहां आबादी वाले क्षेत्र में लोगों के खुमानी, चूली, सहित अन्य फलों के पेड़ हैं। अक्सर भालू इन फलों को खाने के लिए यहां आता है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि जंगली जानवरों को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोकने के लिए पहल शुरू की है। जंगल में अखरोट, पदम, चूली, जंगली बादाम सहित अन्य फलदार पौधे लगाए गए हैं। धीरे-धीरे जंगल में फलदार पौधों का रोपण अधिक किया जाएगा। इससे जंगली जानवर आबादी क्षेत्रा में नहीं आएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें