जोशीमठ के तपोवन में फल प्रसंस्करण का प्रशिक्षण लेतीं महिलाएं।
- फोटो : GOPESHWAR
एनटीपीसी तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना की ओर से परियोजना प्रभावित तपोवन की महिलाओं को फल प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिलाया गया। एनटीपीसी ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कंपनी के उप महाप्रबंधक निखिल गुप्ता ने कहा कि फल प्रसंस्करण का यह प्रशिक्षण महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगा। वहीं सामाजिक संस्था जनमैत्री के सचिव प्रदीप चौहान, तपोवन के प्रधान किशोर कन्याल, वन पंचायत के सरपंच भालचंद्र चमोला ने कहा कि जिन फलों का काश्तकारों को उचित लाभ नहीं मिल पाता उन्हीं को प्रसंस्करण कर तैयार किया गया उत्पाद अच्छी आमदनी दे सकता है। इस अवसर पर एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक आरके सिंघल, महिला मंगलदल अध्क्ष सुमित्रा देवी आदि मौजूद रहे।