गोपेश्वर। सेविका समिति की ओर से गोपेश्वर गांव के पास बंज्याणी में फलदार पौधे रोपे गए। साथ ही भगवान शिव को चढ़ने वाले सफेद चंदन का पौधा भी लगाया गया। पौधरोपण के दौरान महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए रोपे गए पौधों की नियमित देखरेख की बात कही। कहा कि पौधों के बड़े होने तक उनकी देखभाल जरूरी है। इस दौरान ममता भट्ट, दीपा भट्ट, दीपा पुरोहित, श्वेता पंत, सीमा नेगी, खुशबू सोनी, संगीता बिष्ट, आशा रावत, दिया कंडारी मौजूद रहे। संवाद