फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के घर सोई बच्ची को दिनभर ढूंढती रही पुलिस

Thu, 17 Mar 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
बेबी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
खेलते-खेलते पड़ोस के घर में सो गई एक पांच वर्षीय बच्ची की ढूंढ खोज में पुलिस को करीब पांच घंटे पसीना बहाना पड़ा। मोहल्ले में जब बच्ची के खोने की बात फैली तो बेखबर पड़ोसी बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हो पाया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कविंद्र दीक्षित के अनुसार बृहस्पतिवार को नगर की आदर्श कॉलोनी निवासी विनोद राज की पांच वर्षीय बच्ची अवंतिका स्कूल से लौटी, जिसके बाद सुबह करीब 11 बजे वह खेलने के लिये गोपीनाथ मैदान में चली गई।

यहां से वह खेलते-खेलते उसके घर चली गई। वह अरवी के साथ वहीं सो गई। काफी देर तक अवंतिका के नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पिता ने थाना पुलिस को बच्ची के खो जाने की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस और पीजी कॉलेज गोपेश्वर के बीएड के छात्र-छात्राओं ने बच्ची की ढूंढ खोज शुरू की, तो पता चला कि बच्ची घर से करीब चार सौ मीटर दूर अपनी एक सहेली के घर सोई हुई थी। बाद में पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने बच्ची के परिजनों को बच्चों को अपने संरक्षण में रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें