फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नहीं मिल रही निशुल्क उपचार की सुविधा

Fri, 19 Jun 2026 03:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ज्योतिर्मठ में पिछले आठ माह से आयुष्मान मित्र की नियुक्ति न होने के कारण मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली निशुल्क उपचार सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं आठ महीने से मरीजों के गोल्डन कार्ड सत्यापन, पंजीकरण और योजना से संबंधित अन्य प्रक्रियाएं भी ठप पड़ी हैं।जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द आयुष्मान मित्र की नियुक्ति करने की मांग की ताकि मरीजों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ समय पर मिल सके। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. गौतम भारद्वाज ने बताया कि इस संबंध में जिला आयुष्मान विभाग को कई बार पत्राचार किया जा चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आयुष्मान मित्र की नियुक्ति नहीं होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और अस्पताल प्रशासन भी असहज स्थिति में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें