फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: यात्रियों के लिए निशुल्क विश्रामगृह की है सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत व जिला प्रशासन के सहयोग से खेल मैदान में अस्थायी निशुल्क विश्रामगृह संचालित किया जा रहा है। यहां यात्रियों के ठहरने के साथ पेयजल व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बीते दिनों मध्य प्रदेश से पहुंचे यात्री रामचरण सेन ने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षित और निशुल्क ठहरने की सुविधा मिलना श्रद्धालुओं के लिए बड़ी मदद है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट ने बताया कि विश्रामगृह में एक समय में लगभग 100 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि पूरी यात्रा अवधि के दौरान यह सुविधा यात्रियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें