कर्णप्रयाग। मंगलवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नलगांव की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंडीक में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डाॅ. गौरव डिमरी ने 22 छात्र-छात्राओं का निःशुल्क परीक्षण कर दवा वितरित की। उन्होंने शरद ऋतु में होने वाली बीमारियों और उनके निदान की जानकारियों से अवगत कराया। इस मौके पर फार्मेसी अधिकारी संजय दत्त, नरेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापिका कृष्णा देवी, यशोदा देवी आदि मौजूद थे। संवाद