फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क कार चलाने का मिलेगा प्रशिक्षण

Tue, 31 Mar 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। एसबीआई आरएसईटीआई (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) की ओर से एक माह का नि:शुल्क कार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में 25 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन

एसबीआई आएसईटीआई की ओर से समय-समय पर लोगों को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं जिससे लोग पहाड़ों में खुद का स्वरोजगार कर अच्छी आमदनी कर सकें। ब आरएसईटीआई की ओर से युवाओं को एक माह का कार प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसके लिए जनपद से आवेदन मांगे हैं। एसबीआई आरएसईटीआई के कोऑर्डिनेटर देवेेंद्र रावत ने बताया कि कार चालक के रूप में स्वरोजगार कर अच्छी आमदनी अर्जित की जा सकती है। चारधाम यात्रा के दौरान कार की अच्छी मांग होती है। साथ ही पहाड़ों में अधिक संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। ऐसे में यह प्रशिक्षण लोगों काे लाभ देगा। प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैंं। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षकों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें