फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए भगवान रुद्रनाथ, लगे बम-बम भोले के जयकारे

Mon, 19 Oct 2026 06:50 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

भगवान रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्तूबर को रात आठ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। सोमवार को भोग लगाने के बाद डोली श्रद्धालुओं के साथ गोपीनाथ मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए भगवान रुद्रनाथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की डोली सोमवार को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो गई। इस दौरान मंदिर परिसर में विधि-विधान से विशेष पूजाएं की गईं। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन कर भेंट अर्पित की और बम-बम भोले के जयकारे लगाए। अब शीतकाल में छह माह तक रुद्रनाथ भगवान के दर्शन गोपीनाथ मंदिर में होंगे।

विज्ञापन


भगवान रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्तूबर को रात आठ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। 18 अक्तूबर को डोली ग्वाड़ गांव के जाख मंदिर होते हुए ज्वाला मंदिर देवलधार पहुंची। सोमवार को भोग लगाने के बाद डोली श्रद्धालुओं के साथ गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: यहां रावण दहन नहीं, पश्चाताप के लिए होता है गागली युद्ध, सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम

शाम करीब छह बजे गणेश मंदिर होते हुए डोली गोपीनाथ मंदिर पहुंची। यहां परिक्रमा के बाद डोली को त्रिशूल के सामने दर्शनार्थ रखा गया। पंडित हरीश भट्ट ने पूजा संपन्न कराई। इसके बाद शाम करीब सात बजे डोली को मंदिर में विराजमान किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज भट्ट सहित शांति प्रसाद भट्ट, वेदप्रकाश, मनीष नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, सतेंद्र सिंह और योगी नेगी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें