फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बाइक-स्कूटी की टक्कर में चार युवक घायल

Tue, 25 Mar 2025 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी बैंड के पास हुआ हादसा, गंभीर तीन घायल हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। पोखरी बैंड के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में चार युवक बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल तीन युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि घटना मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे की है। अमन फर्स्वाण (21) पुत्र सुरेंद्र फर्स्वाण निवासी हल्दापानी व अमित रावत (18) पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी हल्दापानी (दोनों बीटेक के छात्र) बाइक से गोपेश्वर की तरफ आ रहे थे। जबकि गोपेश्वर की तरफ से स्कूटी पर सवार विजय पार्थ (19) पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम सैम पोस्ट त्रिशूला पोखरी व अनूप असवाल (19) पुत्र कमल सिंह असवाल निवासी गोपेश्वर कोठियालसैंण की तरफ जा रहे थे। पोखरी बैंड के पास दोनों दोपहिया वाहनों की टक्कर हो गई जिसमें चारों युवक घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। यहां से तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें