गोपेश्वर। विकासखंड दशोली के चार छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। चारों छात्र-छात्राओं को एक साल तक छात्रवृत्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में जीआईसी निजमुला के शौर्य चंद्र, मीनाक्षी, संतृप्ता और कृष्णा का चयन हुआ है। जीआईसी निजमुला के प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र भंडारी व राउमावि गाड़ी के नवीन चंद्र रड़वाल ने बताया कि कक्षा छह में 600, सात में 700, आठ में 800 जबकि कक्षा नौ और दसवीं के छात्रों को 900 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। संवाद