गोपेश्वर। राष्ट्रीय बाल संसद एवं एकता शिविर में गोपेश्वर के चार विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। चारों विद्यार्थी बुधवार को शिक्षिका पूजा के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हो गए।
राष्ट्रीय बाल भवन की ओर से दिल्ली में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक राष्ट्रीय बाल संसद एवं एकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की शिवानी पुरोहित, रिया, निहारिका और अंकित प्रतिभाग करेंगे। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस वर्ष शिविर की थीम ‘विरासत से विकसित भारत तक’ रखी गई है। इसमें विद्यार्थियों को पांच मिनट की रचनात्मक प्रस्तुति देनी होगी। बच्चे नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संवाद