औली में कूड़ा एकत्रित करते पर्यावरण मित्र। स्रोत: जागरुक पाठक
फोटो
ज्योतिर्मठ। नए साल का जश्न मनाने औली आए पर्यटकों ने पूरी औली को कूड़े से पाट दिया। नगर पालिका ज्योतिर्मठ ने औली में सफाई अभियान चलाकर करीब चार क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया जिसे वाहन में लादकर निस्तारण केंद्र तक लाया गया। औली में नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक भारी तादात में आए थे। अब अधिकांश पर्यटक लौट चुके हैं लेकिन पर्यटकों ने औली की सुंदर वादियों में जहां-तहां कूड़ा फेंक दिया है। नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने जब औली में सफाई अभियान चलाया तो करीब चार क्विंटल कूड़ा एकत्रित हुआ जिसमें ज्यादातर प्लास्टिक कचरा शामिल है। संवाद