फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला खाई में गिरने से चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेती-सिराणा मार्ग पर बृहस्पतिवार रात एक ट्राला खाई में गिरने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। आदिबदरी चौकी के पुलिसकर्मी सुशील कुमार ने बताया कि वाहन खेती बाजार से सामान लेकर बेडी मल्ली गांव जा रहा था। इसी दौरान ट्रॉला खेती से आधा किलोमीटर पहले ढलान पर अनियंत्रित होकर 15 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही आदिबदरी चौकी से पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में वाहन चालक मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह ग्राम-खेती, बीरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह ग्राम-बेडी घायल हुए हैं। खेती के सामाजिक कार्यकर्ता बीरेंद्र प्रभु ने कहा कि बीरेंद्र, बलवंत व मनोज की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि सुरेंद्र सिंह का सीएचसी कर्णप्रयाग में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें