फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रोफेसर के खाते से चार लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल में एप डाउनलोड कर रिचार्ज करवाने के बहाने अज्ञात ठग ने पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग की एक महिला प्रोफेसर के खाते से 4 लाख 20 हजार रुपये उड़ा लिए। प्रोफसर ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के थाना प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग की प्रोफेसर वंदना तिवारी ने 4 जुलाई को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी के मोबाइल पर एक अज्ञात फोन कॉल आई। इसमें मोबाइल रिचार्ज करवाने के लिए एक एप डाउन लोड करने के बाद रिचार्ज करने को कहा गया। साथ ही रिचार्ज न करने पर सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी गई। पिता ने जब यह बात अपनी बेटी को बताई तो उनकी बेटी प्रोफेसर वंदना तिवारी ने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड किया। जैसे ही उन्होंने 10 रुपये रिचार्ज करने की कोशिश की, इसी दौरान 6-7 ट्रांजेक्शन में महिला प्रोफेसर के खाते से 4,20,125 रुपये कट गए। प्रो. ने पुलिस से आरोपी को सजा दिलाकर पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द मामले की तह तक जाकर अज्ञात का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें