गैरसैंण। शनिवार सुबह गैरसैंण से छह किमी दूर कोराली बैंड के पास भूसा से लदा एक ट्रक 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में सवार हकीज पुत्र लतीक निवासी बाजपुर थाना केलासेड़ा, छोटे पुत्र जबरशेर शाह निवासी रामनगर, वाजिद पुत्र प्यारेहाजी ग्राम शक्तिनगर रामनगर और वाहन मालिक/चालक नईम पुत्र शफीक निवासी शक्तिनगर रामनगर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीएचसी गैरसैंण में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रामनगर रेफर कर दिया गया है। ट्रक भूसा लेकर कार्णप्रयाग की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना 108 वाहन को दिए जाने पर घायलों को सीएचसी गैरसैंण इलाज के लिए पहुंचाया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत ने बताया कि दुर्घटना में दो व्यक्तियों के सिर पर चोट आई है और एक व्यक्ति के हाथ की हड्डी टूटी है तथा एक के कमर में चोट आई है। संवाद