होली के त्योहार पर चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत पोखरी थाना पुलिस ने दो शराब की पेटी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि एक व्यक्ति शराब की दो पेटी और स्कूटी छोड़कर फरार हो गया।
थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि रविवार को भिकोना बाजार में स्कूटी पर शराब की पेटी लेकर आते एक व्यक्ति को रोका गया, लेकिन वह शराब और स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। शराब और स्कूटी जब्त कर व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं विशालखाल तिराहे पर एक कार में दो अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी विनोद सिंह, निवासी जखमाला, पोखरी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद