पुलिस ने चार नेपाली युवकों को कीड़ा जड़ी, जंगली जानवर के मांस और कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पोखरी थाना प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि चेकिंग के दौरान थालाबैंड प्रतीक्षालय के दारकांठा रोड पर चार युवकों को पकड़ा गया। उनके पास से 270 ग्राम कीड़ा जड़ी, दो लीटर कच्ची शराब और पांच किलो जंगली जानवर का मांस बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान विनोद बहादुर (31), दिल बहादुर (32), राम बहादुर (32), पदम बहादुर (35), चारों जिला जागरकोट नेपाल के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं केदारनाथ वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी विक्रम रावत ने बताया कि आरोपियों से बरामद मांस परीक्षण के लिए लैब में भेजा जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में सिपाही अजय रौथांण, चंडी प्रसाद और मनोज शामिल थे। संवाद