बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कल्पेश्वर मंदिर को सड़क से जोड़ने के लिए कल्पेश्वरी परिक्रमा सड़क मार्ग का शिलान्यास किया। साथ ही जिले के सबसे दूरस्थ गांव ढुमक के लिए भी 16 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया गया। जबकि कल्पेश्वर परिक्रमा मार्ग का निर्माण साढ़े 16 किमी तक होगा। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा।